CM नीतीश पर सुशील मोदी का हमला : कहा- अगर खुद आश्रम में नहीं जाएँगे तो जनता 2025 में आश्रम में भेज देगी

Edited By:  |
tweets of sunil modi against nitish kumar tweets of sunil modi against nitish kumar

PATNA- एक समय था जब बिहार की राजनीति में भाजपा नेता सुशील मोदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हनुमान कहा जाता था और एक समय आज का है जब सुशील मोदी CM नीतीश कुमार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बस मौका मिलना चाहिए। आज CM नीतीश कुमार पर सुशील मोदी ने एक बार फिर निशाना साधा है। इस बार सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर भाजपा नेता ने सीएम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अगर खुद आश्रम में नहीं जाएँगे तो जनता 2025 में आश्रम में भेज देगी।फ़ज़ीहत से अच्छा है सम्मानजनक विदाई !अब शिवाश्रम में जाना या लालू के आश्रय में जाना यह तय आपको करना है।

अगर आप लोग सोच रहे हैं कि सुशील मोदी क्या कहना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि कल पटना में राजद की राज्य परिषद की बैठक का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि समय आ गया है जब नीतीश कुमार को बिहार का जिम्मा सौंपते हुए तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए और आश्रम खोलकर संन्यास ले लेना चाहिए।

इस मामले पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं। करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ हैए जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए बिहारवासियों के साथ देशवासियों की सेवा करते रहें। मुझको लगता है यदि आपको जरूरत हैए तो कोई और आश्रम की तलाश कर लेनी चाहिए।


Copy