T20 World Cup 2024:धुरंधर टीमों को पछाड़नेवाली टीम अफगानिस्तान सेमीफाइनल में करिश्मा नहीं कर पायी और दक्षिण अफ्रीका से हार गयी.अफगानिस्तान ने जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई पूरा क्रिकेट जगह उत्साहित था। 15 साल पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली इस टीम ने धुरंधरों को पछाड़ते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हर कोई इस अंडरडॉग टीम की सफलता का जश्न मना रहा था। राशिद खान की टीम ने ग्रुप राउंड में न्यूजीलैंड तो सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर अफगानिस्तानी गेंदबाज आग उगल रहे थे। साउथ अफ्रीका का इतिहास चोक करने का रहा। उम्मीद थी कि एक कड़ा सेमीफाइनल खेलने को मिलेगा। कईयों ने तो अफगानिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया था, लेकिन अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सेमीफाइनल के सबसे छोटे स्कोर पर आउट हो गई और वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका ने पहली बार फाइनल में जगह मिल गई।