सीतामढ़ी : बड़ी खबर सीतामढ़ी से जहां शहर के कांटा चौक के पास एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. और शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है.
मामले में एसडीपीओ सदर राम कृष्ण ने बताया कि कांटा चौक के नजदीक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं शव को सड़क किनारे फेंक दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अपराधियों की पहचान कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. हैरत की बात यह है कि अपराधी इतने क्रूर थे कि गोली मारने से जब उनका दिल नहीं भरा तो चाकू मारकर उसको पूरी तरह से जान ही निकाल दी.
सीतामढ़ी से एहसान दानिश की रिपोर्ट-
