रांची : सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के मामले को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की ओर से झारखंड राज्य के मुख्य सचिव, रांची के उपायुक्त और एसएसपी को नोटिस जारी किया गया है। आयोग की ओर से संबंधित पदाधिकारियों से सात दिनों के अंदर संबंधित आरोपों पर की गई कार्यवाही से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में आयोग को उत्तर प्राप्त नहीं होगा तो आयोग की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया जा सकता है।
रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट

