रांची : राजधानी रांची आज लगातार दूसरे दिन शर्मसार हुई. जब एक युवती और एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी. हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी सामने आते ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की पड़ताल शुरू कर मामले में शामिल अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता सभी आपस में एक दूसरे को जानते हैं और साथ में मेला घूमने गए थे. मेला से लौटने के दौरान सुनसान जगह पर सभी ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े साइंटिफिक एविडेंस जमा कर रही है. एफएसएल की टीम को भी मामले की पड़ताल में लगाया गया है.
गौरतलब है कि शनिवार को भी एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सदर थाना क्षेत्र में हुई थी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
