ससुराल की जगह दूल्हा पहुंचा हवालात : नशे में धुत्त शख्स को उत्पाद विभाग ने दबोचा, जानें पूरा मामला

Edited By:  |
Reported By:
sasural ki jagah dulha pahucha hawalat sasural ki jagah dulha pahucha hawalat

दरभंगा : खबर है दरभंगा से जहां एक शादी समारोह में मटकोर की तैयारी धूमधाम से चल रही थी। इस मौके पर डीजे की धुन पर मेहमान व परिवार के सदस्य नाच गए रहे थे। इसी दौरान शराब की छापेमारी के लिए निकली उत्पाद विभाग की टीम ने थिरकते हुए लोगों में से एक व्यक्ति को नशे की हालत में दबोच लिया। शख्स के गिरफ्तार होते ही उसके घर पर कोहराम मच गया। वहीँ पूछताछ के दौरान ही युवक ने बताया कि यह उसकी ही शादी की तैयारी चल रही है।

घटना बिरौल प्रखंड क्षेत्र के कौवा गांव की बताया जा रहा है जहां मंगलवार की रात करीब 10 बजे दूल्हा अनित महतो अपनी शादी की खुशी में शराब पीकर डीजे की धुन पर थिरक रहा था। उसी वक्त छापेमारी के लिए निकली उत्पाद विभाग की टीम ने डीजे पर थिरकते दूल्हा अनित महतो को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हा अनित महतो ने बताया कि पुलिस अचानक उसे उठाकर गाड़ी में बैठा लिया। जब तक वह समझ पाता तब तक पुलिस उसे वहां से ले जा चुकी थी। वही दूल्हा ने कहा कि वह शराब नहीं, ताड़ी का सेवन किया है। बात चीत के दौरान ही दूल्हे ने बताया कि कल हमारे यहां मटकोर था और आज हमारी शादी है।

वहीँ घटना के बारे में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग की टीम के सदस्य प्रकाश कुमार राम ने बताया कि मंगलवार को जिला उत्पाद विभाग की टीम शराब की छापेमारी के लिए निकली थी। उसी क्रम में बहुत सारे शराब पिए हुए युवकों को गिरफ्तार किया गया। अनिल महतो को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश कुमार राम ने कहा कि हम लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस युवक को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है उसी का मटकोर चल रहा है तथा बुधवार को उसकी शादी होनी वाली है। अगर घर में फंक्शन था तो उसे नशा नहीं करना चाहिए था।


Copy