PATNA :बिहार बीजेपी की कमान संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने लगभग 5 महीने के बाद अपनी टीम का ऐलान किया था। अब सम्राट चौधरी ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए नई कमेटी के पदाधिकारियों को जिला अलॉट कर दिया है। वहीं, कुछ अन्य युवा नेताओं को भी सह प्रभारी बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम के पांच महामंत्रियों को कम-से-कम दो प्रमंडल का दायित्व दिया गया है।


नई कमेटी के पदाधिकारियों को जिला अलॉट

भारतीय जनता पार्टी के सभी पांच महामंत्रियों, उपाध्यक्षों को जिला अलॉट किया गया है। शिवेश राम को तिरहुत और मिथिला की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जगन्नाथ ठाकुर को सारण और चंपारण, मिथिलेश तिवारी को भागलपुर, सीमांचल और कोसी की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश वर्मा को शाहाबाद और मगध जबकि ललन मंडल को पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है।

सम्राट चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों को जिला किया अलॉट, इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी

इसके साथ ही त्रिविक्रम सिंह को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर का प्रभारी बनाया गया है। संतोष रंजन को सारण, सीवान और गोपालगंज का प्रभारी जबकि कुमार क्रांति यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सरोज रंजन पटेल को बगहा, बेतिया, मोतिहारी, रक्सौल, ढाका का प्रभारी जबकि विकास सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल ठाकुर को भागलपुर, बांका, नवगछिया का प्रभारी बनाया गया है।

सम्राट चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों को जिला किया अलॉट, इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

मनीष पाण्डेय को बनाया गया सह प्रभारी

इसके साथ ही मनीष पांडेय को सह प्रभारी बनाया गया है। सिद्धार्थ शंभू को रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर का प्रभारी बनाया गया है जबकि अशोक भट्ट सह प्रभारी बने हैं। रत्नेश कुशवाहा गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और नवादा के प्रभारी बने हैं। जबकि पंकज सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। संजय खंडेलिया को बाढ़, पटना ग्रामीण, पटना महानगर का प्रभारी जबकि धनराज सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र सिंह को जमुई, मुंगेर, लखीसराय का प्रभारी और राजू झा को सह प्रभारी बनाया गया है।