समस्तीपुर में मुठभेड़ : लूटपाट के आरोपियों के साथ एनकाउंटर,जवाबी कार्रवाई में 2 अपराधी घायल
Edited By:
|
Updated :03 Jul, 2026, 05:15 PM(IST)
समस्तीपुर: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है. जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो अपराधी घायल हो गए हैं. दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक अपराधी मुजफ्फरपुर और दूसरा समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, दोनों पर लूटपाट के कई मामलों में संलिप्त होने का आरोप है. यह मुठभेड़ बांगड़ा थाना क्षेत्र की सीमा में हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है.





