Hindi News / देवघर में पूर्व जिप उपाध्यक्ष पर 2 साल तक यौन शोषण करने का...

सहायता के बहाने दरिंदगी : देवघर में पूर्व जिप उपाध्यक्ष पर 2 साल तक यौन शोषण करने का आरोप

Edited By:  |
sahayata k bahane darindgi sahayata k bahane darindgi

देवघर:जिलेमें सत्ता और दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान पर गंभीर आरोप लगाया है. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परदो वर्षों तक यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है.

पीड़िता का सनसनीखेज आरोप

दुमका के सरैयाहाट की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि पति के पुणे चले जाने के बाद वह देवघर में अकेली रह रही थी. इस दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया गया. शिकायत के बावजूद हालात नहीं बदले, बल्कि घर में चोरी कर उसे भगाने की कोशिश भी की गई.जब पीड़िता के पति को घटना की जानकारी मिली तो वह देवघर पहुंचा, तो कथित रूप से उसे साजिश के तहत धक्का देकर घायल कर दिया गया. किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला.

मदद के नाम पर हैवानियत

पीड़िता ने बताया कि मदद की तलाश में उसकी मुलाकात संतोष पासवान से हुई. आरोप है कि सहायता का झांसा देकर आरोपी उसे अपने घर ले जाकर और बार-बार घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर रिवॉल्वर दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई.