Hindi News / फूड प्वाइजनिंग का मामला आया सामने, 60 पहुंचे अस्‍पताल

रोहतास में 'समोसा' बना जी का जंजाल : फूड प्वाइजनिंग का मामला आया सामने, 60 पहुंचे अस्‍पताल

Edited By:  |
rohtas me samosa bna ji ka jhanjal rohtas me samosa bna ji ka jhanjal

रोहतास : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है रोहतास से जहां समोसा खाने से 60 से अधिक लोग बीमार हो गए। बुधवार को सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वहीँ जानकारी मिल रही है कि बीमार लोगों में 14 से अधिक बच्चे हैं। अचानक इतने लोगों के बीमार होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मामले की जानकारी मिलते ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक अलर्ट मोड में आ गया है। आनन-फानन में कई अधिकारी भी अस्‍पताल पहुंचे हैं। बीमार लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया है कि सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। बीमार सभी लोग एक ही गांव के हैं। बीमारों में बच्चों से लेकर अधेड़ भी शामिल हैं।

वहीँ सदर अस्पताल के डॉ सिद्धार्थ राज ने बताया कि रात एक बजे से ही मरीजो के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो बुधवार सुबह 7 बजे तक चलता रहा। उन्होंने बताया कि अस्पताल का पीडियाट्रिक वार्ड, ट्रामा सेंटर व कोरोना वार्ड सब मरीजों से भरा पड़ा है। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉक्टर केएन तिवारी ने मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया। एसडीओ मनोज कुमार और एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने सदर अस्‍पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल में लग गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम गांव में मोहर्रम को लेकर जुलूस निकाला गया था, जिसमें गांव में ही मेला भी सजा था। इस मेले में ही एक समोसे की दुकान लगी थी जिससे सभी ने समोसे लेकर खाया था। इसे खाने के बाद ही सभी की हालत एक एक कर बिगड़ने लगी।