आरजेडी विधायक बच्चा पाण्डेय की बढ़ी मुश्किलें : चंपावत कोर्ट ने जारी किया ग़ैर जमानती वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By:  |
Reported By:
RJD MLA BACHCHA PANDEY KI BADHI MUSHKILE RJD MLA BACHCHA PANDEY KI BADHI MUSHKILE

SIWAN :सीवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक बच्चा पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ गयी है। दरअसल, विधायक बच्चा पाण्डेय के खिलाफ उत्तराखण्ड के चंपावत कोर्ट ने ग़ैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। फिलहाल इस संबंध में उत्तराखण्ड पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है लिहाजा उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।


आरजेडी विधायक बच्चा पाण्डेय की बढ़ी मुश्किलें

ये पूरा मामला चेक बाउंस का है, जिसके बाद चंपावत जिला के सीनियर सिविल जज ने विधायक बच्चा पाण्डेय को गिरफ्तार कर हाजिर करने का आदेश दिया है। ये पूरा मामला बिजनेस से जुड़ा हुआ है। उत्तराखण्ड के कारोबारी धन सिंह ने विधायक बच्चा पाण्डेय के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया है। बच्चा पाण्डेय से धन सिंह का कारोबारी संबंध है।

गौरतलब है कि बच्चा पाण्डेय की अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जिसके लिए धन सिंह के फार्म से सामान मंगाए गये थे। नगद भुगतान के बदले पार्टी को चेक दिया गया था। धन सिंह ने जब अपने बैंक खाते में चेक भेजा तो बाउंस कर गया। उत्तराखण्ड के कारोबारी धन सिंह ने इसके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया, जिसके बाद MLA बच्चा पाण्डेय को उपस्थित होने का आदेश दिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई की तेज

कई नोटिस के बावजूद आरजेडी विधायक बच्चा पाण्डेय कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद नाराज होकर उत्तराखण्ड के चंपावत सिविल जज की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। फिलहाल चंपावत के पुलिस अधीक्षक को आरजेडी विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। इधर, पुलिस ने अपनी कार्रवाई काफी तेज कर दी है।


चचेरे भाई ने भी दर्ज किया है मुकदमा

गौरतलब है कि सीवान के बड़हरिया से आरजेडी विधायक बच्चा पाण्डेय पर पहले से भई केस दर्ज है। उनके चचेरे भाई ने उनके खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी कार्रवाई चल रही है। फिलहाल चंपावत कोर्ट के आदेश के बाद से विधायक बच्चा पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।


Copy