पटना : बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है.

इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता बिहार को प्रगति के नए आयामों की ओर अग्रसर कर रही है. उनके नेतृत्व में राज्य में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ उद्यमिता, नवाचार एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं.

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, बालिकाओं की उच्च शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है. सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा. उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके सफल, यशस्वी और जनसेवा से परिपूर्ण सार्वजनिक जीवन के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त की.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-