बिहार की राजनीति में ‘मिशन निशांत’ की शुरुआत,जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी और डिप्टी सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज
पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों ‘मिशन निशांत’ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जेडीयू के भीतर निशांत कुमार की राजनीतिक भूमिका और भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर नए सिरे से मंथन शुरू होने की चर्चा है। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक के बीच निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।
निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!
सूत्रों की माने तो मिशन निशांत’ की शुरुआत के साथ पार्टी में उनके राजनीतिक भविष्य की रूपरेखा तैयार की जा सकती है। इसके तहत निशांत कुमार को संगठन और सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार होने की चर्चा है। हालांकि,उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अभी किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि नहीं हुई है।
विजय कुमार चौधरी को लेकर भी चर्चा तेज
इस पूरे घटनाक्रम में जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी की भूमिका भी चर्चा में है। रिपोर्ट के अनुसार,उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना पर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा है। यदि ऐसा कोई फैसला होता है तो पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है।
सक्रिय राजनीति में निशांत कुमार की बढ़ती भूमिका
गौरतलब है कि निशांत कुमार पहले ही सक्रिय राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। पार्टी की गतिविधियों और चुनावी कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी लगातार चर्चा में रही है। हाल के विधान परिषद चुनाव में भी उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक विश्लेषण हो रहा है।
JDUकी बैठक के फैसले पर टिकी बिहार की नजरें
अब सबकी निगाहें जेडीयू की महत्वपूर्ण बैठक और पार्टी नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी हैं। क्या निशांत कुमार को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी या पहले संगठन में उनकी भूमिका मजबूत की जाएगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल ‘मिशन निशांत’ बिहार की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

