रांची के जैप-1 में मना बुद्ध पूर्णिमा : सूबे के मंत्री इरफान अंसारी प्रभात फेरी में हुए शामिल
रांची:जिले केडोरंडा स्थित जैप-1 सामडुपलिंग गुम्बा में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई. विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना के साथ जैप-1 से प्रभात फेरी निकली गई. इस मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शामिल हुए. मंत्री इरफान अंसारी ने ध्वजारोहण किया.
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर जैप-1 प्रांगण में स्थित बुद्ध मंदिर में लामाओं द्वारा विशेष पूजा यानी दोमांग पाठ और अनुष्ठान किया जा रहा. डोरंडा स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस-1 परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार अत्यंत श्रद्धा और अनुशासित तरीके से पूजा आयोजित की गई. जैप-1 में गोरखा बटालियन की बहुलता है. इसीलिए यहां का माहौल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है. इस दौरान पवित्र पुस्तक 'डोमांग' का पाठ भी किया जा रहा है. यह अनुष्ठान जैप जवानों को मानसिक शांति और अनुशासन की शक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन यहां का माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक रहता है.
मंत्री इरफान अंसारी ने तमाम देशवासियों और झारखंडवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. आज हमें भगवान बुद्ध के बताएं रास्तों पर चलने की आवश्यकता है, जिससे की हमलोग भटक चुके हैं.





