रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कटहर कोचा स्थित रेलवे साइड पर डंपर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।

पोस्टमार्टम के लिएRIMSभेजने की तैयारी

पुलिस के अनुसार,शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं,हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और डंपर की चपेट में वृद्ध कैसे आए, इसकी जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल इस हादसे में जान गंवाने वाले वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल से जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

रांची से नैयर की रिपोर्ट