गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंच चुकी हैं। उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।नए परिसदन भवन पहुंचते ही कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा के साथ-साथ उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कल्पना सोरेन 28 और 29 अक्टूबर को अपने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने के साथ-साथ चल रही विकास योजनाओं का भी जायजा लेंगी।
दौरे के दौरान उनका मुख्य फोकस जनता से सीधा संवाद करने पर है। वह ग्रामीणों से मुलाकात करेंगी और हाल ही में डूबने से जान गंवाने वाले तीन बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाएंगी। साथ ही, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम तय है।इस दो दिवसीय दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है
