रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से जहां मांडू में अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिल सवार को रौंदा. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, घटना से मचा कोहराम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रांची-पटना मुख्यमार्ग एनएच-33 पर मांडू के पास हजारीबाग से रामगढ़ की ओर तेज गति से आ रही कार ने 2 बाइकसवार युवक को अपनी चपेटे में ले लिया. दुर्घटना में बाइक सवार स्थानीय दीनू माझी और नंदू मांझी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ सड़क पर उमड़ पड़ी. इसी दौरान एक और युवक की मौत कार की चपेटे में आने से हो गई. घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक मांडू के ही जोराकरम के रहने वाले हैं. घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है.