रामगढ़ : खबर है रामगढ़ की जहां जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तेरपा में अमन साहू गिरोह के सदस्य एवं पुलिस के बीच बीती रात हुई मुठभेड़ के बाद आज पुलिस पूरी तरह सक्रिय होकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इस बीच पुलिस ने 1 दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पकड़े गये लोगों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.


पुलिस 12 लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ


बताते चलें कि एटीएस डीएसपी नीरज कुमार कल रात पतरातू के तेरपा में छापेमारी अभियान में गई थी. इसी दौरान अमन साहू गिरोह के बोबी खान और चंदन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. गोलीबारी की घटना में एटीएस डीएसपी सहित एक एसआई गोली लगने से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधकर्मियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रही है. इस बीच पुलिस आज 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.