धूं-धूं कर जला राजगीर का वैभारगिरी पहाड़ : फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, आसमान में छाया धुओं का गुब्बार

Edited By:  |
Reported By:
rajgir ka vaibhargiri pahad par lagi bheeshan aag rajgir ka vaibhargiri pahad par lagi bheeshan aag

नालंदा : खबर है नालंदा जिले से जहां राजगीर स्थित वैभारगिरि पहाड़ पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने पर्वत श्रृंखला के करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आसमान में धूएं के बादल छा गए और जलती पेड़ पौधों की महक शहरी इलाको में फ़ैल गई। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं।

बताया जा रहा है कि वैभारगिरि पहाड़ पर इस अगलगी से विभिन्न प्रकार के दूर्लभ जड़ी बूटियों तथा कई प्रजातियों के पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका। स्थानीय लोगों की मानें तो पर्वतीय अगलगी की घटना प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में होती है। अभी गर्मी के शुरूआती मौसम में ही पहाड़ पर आग लगने की घटना शुरू हो गई है।

वहीँ नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वन प्रमंडल पदाधिकारी नालंदा विकास अहलावत एवं निदेशक ज़ू सफारी राजगीर हेमंत पाटिल स्वंय राजगीर में कैम्प कर स्थिति पर हर ताजा अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही स्थिति को कंट्रोल कर लिया जायेगा।


Copy