रांची: राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने आज डॉ० राज कुमार शर्मा,स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग,राँची विश्वविद्यालय द्वारा लिखित पुस्तक "Exploring English Syntax"तथा डॉ० राज कुमार शर्मा,स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग,राँची विश्वविद्यालय एवं डॉ० निधि सिंह,गोस्सनर कॉलेज द्वारा लिखित पुस्तक "Essential English For Better Communication"का लोकार्पण किया.

विदित हो कि दोनों पुस्तकों का प्रकाशन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित किया गया है. राज्यपाल ने लेखक व लेखिका को पुस्तक रचना हेतु बधाई दी. उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, विधि सचिव नलिन कुमार, कुलपति, राँची विषविद्यालय, राँची अजीत कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.