पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज AIIMS पहुँचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
भाजपा के स्थापना कालखंड से संगठन के विस्तार में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा. SIS को पटना से वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार सृजन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.
चित्रांश समाज के मार्गदर्शक के रूप में वे सदैव समाज के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे. मेरे लिए भी वे एक अभिभावक समान थे तथा उनका जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है.
जीवन के अंतिम क्षणों तक संगठन और समाज के प्रति समर्पित डॉ. आरके सिन्हा जी की सरलता, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी.
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
ॐ शांति!
नितिन नवीन
