गढ़वा: पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के विरूद्ध व्यवहार न्यायालय गढ़वा से गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश निर्गत किया गया है. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से पूर्व विधायक के विरूद्ध दायर मानहानि केस में अदालत ने सत्येन्द्र नाथ तिवारी के विरूद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है.

इस संबंध में मंत्री मिथलेश ठाकुर के अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंत्री जी ने परिवाद संख्या292/2022के तहत ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विजय कुमार दास की अदालत में पूर्व विधायक के विरूद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था.