पूर्णिया : जिले के अमौर थाना की पुलिस ने पशु तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पलसा पुल के पास से दो ट्रक और टाटा 407 में बैरहमी से ठुसकर ले जा रहे 51 मवेशी भैंस को जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी के पास से छह मोबाइल भी बरामद किया गया है.
मामले में थाना प्रभारी अमजद अली खान ने बताया कि पूर्णिया के वरिय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन दोनों मवेशी तस्करों और नशाखोरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान सूचना पर पलसा पुल के पास से 51 मवेशी जब्त किया गया है. दो ट्रक और टाटा 407 भी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि 6 मवेशी तस्करों को पकड़ा गया है . उनके पास से मवेशी के खरीद बिक्री का कोई भी वैध कागज नहीं मिला. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी 6 तस्करों को जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि तस्करी के लिए ले जा रहे सभी दुधारू और स्वस्थ पशु हैं. इस मामले में पशु तस्करी अधिनियम के साथ-साथ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
जेपी मिश्रा की रिपोर्ट-
