पूर्णिया: सीमांचल स्कूल एसोसिएशन द्वारा रविवार को 600 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल और भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं. इस कार्यक्रम में पूर्णिया अररिया कटिहार और किशनगंज के विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र मेडल और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि निजी विद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है. शिक्षकों के बदौलत आज बिहार में शिक्षा व्यवस्था बेहतर है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि संस्कार संस्कृति को भी समझना है. उन्होंने कहा कि आज कल बच्चों को किताब के बोझ से दबा दिया दिया जाता है,लेकिन जरूरत है ज्ञान के साथ-साथ संस्कार देने की और सामाजिक जिम्मेदारी समझने की.
पूर्णिया में शिक्षकों को मिला सम्मान
सीमांचल स्कूल एसोसिएशन ने विशिष्ट कार्य करने वाले पर किया सम्मानित

