Draupadi Murmu Patna Visit :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय पटना दौरा और दुर्गापूजा को देखते हुए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मातृत्व अवकाश को इस आदेश से छूट दी गई है।
राष्ट्रपति के बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष आमंत्रण पर राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गयी हैं। भव्य परेड का अभ्यास शुरू हो गया है। एयरपोर्ट, परेड स्थल, राजकीय अतिथिशाला और सर्किट हाउस पर मेडिकल टीम के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिया गया है।
ये है पूरा कार्यक्रम
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रही हैं। वे यहां चतुर्थ कृषि रोडमैप का लोकार्पण करेंगी और मोतिहारी और गया केन्द्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राजभवन में उनके ठहरने की व्यवस्था की गयी है। वे कृषि रोडमैप का लोकार्पण करने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगी। दूसरे कृषि रोडमैप का लोकार्पण प्रणब मुखर्जी ने जबकि तीसके कृषि रोडमैप का लोकार्पण रामनाथ कोविंद ने किया था।
