Hindi News / बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, पति-ससुर समेत 5 अरेस्ट

महिला को प्रेम-प्रसंग करना पड़ा महंगा : बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, पति-ससुर समेत 5 अरेस्ट

Edited By:  |
Reported By:
premprasang karna pada mahanga premprasang karna pada mahanga

रोहतास : बिहार में एक महिला को ससुराल वालों ने ग्रामीणों के सामने बिजली के खंभे से बांध कर पिटाई कर दी है। मामला बिहार के रोहतास के चेनारी इलाके के सिंघपुर गांव की है जहां पर एक महिला पर उसके परिवार वालों ने प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया और फिर उसको प्रताड़ित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले तो महिला को मुक्त कराया और पति-ससुर समेत 5 आरोपियों को धर दबोचा है।

जानकारी मिल रही हैं कि ससुरालवालों ने महिला पर चरित्रहीनता का आरोप लगा कर उसकी खूब पिटाई की है। इस दौरान महिला को ग्रामीणों के सामने बिजली के खंभे से बांध कर पिटाई की गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीँ रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि सूचना मिली थी कि चेनारी थाना इलाके के सिंधपुर गांव में एक महिला को पोल से बांधकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किया जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए चेनारी थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित महिला को तत्काल मुक्त कराते हुए 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार लोगों में महिला का पति दीपक राम, उसका ससुर शिवपूजन राम उर्फ चिरकुट राम के साथ केदार राम, धीरेंद्र राम एवं नरेंद्र राम शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी पांच ने मामले में अपनी संलिपत्ता स्वीकारी है। इनके निशानदेही पर मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला के बयान पर चेनारी थाने में इनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।