जच्चा-बच्चा की मौत पर नालंदा में बवाल : क्लीनक छोड़ भागे चिकित्सक, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Edited By:  |
Reported By:
pregnent mahila ki maut par nalanda me bawal, parijnon ne khoob kiya hungama pregnent mahila ki maut par nalanda me bawal, parijnon ne khoob kiya hungama

नालंदा : खबर है नालंदा से जहां प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने निजी क्लीनक में जमकर बवाल काटा है। बताया जा रहा है कि मरीज की बिगड़ती हालत देख डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए। वहीं परिजनों के द्वारा हंगामा किये जाने पर क्लिनिक पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।


मामला नालंदा के बिहारशरीफ स्थित एक निजी क्लिनिक का बताया जा रहा है जहां एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान महिला ने एक मरे हुए बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान महिला एक सुई दी गई। जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। मामला बिगड़ता देख डॉक्टर भी क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गए।

इधर महिला ने क्लिनिक में ही दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने क्लिनिक में जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति कायम रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Copy