
बेरमो: मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व ईद उल अजहा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. बेरमो में निर्धारित समयानुसार बकरीद की नमाज अदा की गई.और देश में अमन चैन और भाईचारे दुआएं मांगी गयी. नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर बेरमो पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिख रही है.

