पुलिस ने छेड़ा नशे के खिलाफ अभियान : 30 एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया तबाह, मचा हड़कंप

Edited By:  |
police ne cheda  nashe ke khilaf abhiyan police ne cheda  nashe ke khilaf abhiyan

गया : खबर है गया से जहां जिले में समस्या बन रही अफीम की फसल और नशे के खिलाफ प्रशासन ने अभियान और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रशासन ने बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर स्थित पत्थल, धसा व जारी आहर केे जंगली इलाको में लगभग 30 एकड़ भूमि में लगे अफीम की फसल को अभियान चलाकर नष्ट किया गया। वहीँ इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया।

बता दें कि इन दिनों गया में अफीम की खेती प्रशासन के लिए समस्या बन गई है। कुछ स्थानों पर इसे नक्सलियों का संरक्षण बताया जा रहा है। तो कुछ स्थानों पर माफिया अपनी गहरी पैठ जमा चुके हैं। ठंड के दिनों में सुरक्षाबलों को सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को नष्ट करने के लिए लगातार पसीना बहाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने ट्रैक्टर चलाकर अफीम की खेती को नष्ट करने का काम किया।

कुछ दिन पूर्व ही सैकड़ों एकड़ में लगे अफीम की फसल को सुरक्षा बलों ने नष्ट किया था। जानकारी के मुताबिक सलैया थाना क्षेत्र में अब भी कई एकड़ में अफीम की फसल लगी हुई है। अफीम की खेती नक्सलियों के इशारे पर किए जाने की बात सामने आती रही है।


Copy