PATNA : बिहार के एक जाने-माने व्यवसाय पिंकी खनूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। कल देर रात पिंकी खनूजा ने पत्रकार नगर में अपने अपार्टमेंट के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

सूचना मिलते ही पत्रकार नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी खनूजा का काफी बड़ा व्यवसाय था। पटना के साथ-साथ पूरे बिहार में कई स्थानों पर उनका व्यवसाय था। फिलहाल इस पूरे मामले में कुछ नहीं बता रहे हैं।पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की बात कर रही है आखिर पिंकी खनूजा ने आत्महत्या क्यों किया यह बड़ा सवाल है और अभी तक इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि पिंकी खनूजा कल अपने ड्राइवर के साथ घर से दिन में निकले थे सबसे पहले पटना बाईपास पर स्थित बैंक्वेट हॉल गए और वहां से वह निकलकर पत्रकार नगर में स्थित अपने ऑफिस साई क्रिएशन पहुंचे और वही उन्होंने आत्महत्या कर लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।