पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने मर्डर केस का बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि छात्र का अपहरण कर उसके परिजनों से 20 लाख रूपये फिरौती मांगी गई थी। इसी दौरान अपराधियों ने छात्र को मौत के घाट उतार दिया। वहीं छात्र की हत्या की बात सामने आते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पटना के बहादुरपुर से छात्र का अपहरण किया गया था। जिसको लेकर पुलिस की भारी फजीहत हुई थी। पुलिस द्वारा मामले को जल्द ही निपटाने की बात कही गई। इधर पीड़ित परिजनों से अपहरणकर्ताओं के द्वारा 20 लाख की फिरौती की मांग की गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है जिसमे एक गिरफ्तारी मुंबई से हुई है।
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि अपराधियों ने अपहृत छात्र की हत्या कर उसके सबको पूर्णिया में फेंक दिया है। फ़िलहाल पूछताछ जारी है जल्द ही छात्र के शव को बरामद कर लिया जायेगा।

