पश्चिम बंगाल चुनाव पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान : बोले- ममता दीदी से बंगाल की जनता नाराज, लोग NDA के पक्ष में करेंगे वोट
Edited By:
|
Updated :20 Mar, 2026, 05:23 PM(IST)
नालंदा : बिहार के ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ममता दीदी से बंगाल की जनता अब ऊब चुकी है और इस बार वहां एनडीए की सरकार बनाना तय है.
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा हम बंगाल गए थे. इस दौरान जनता ने फीडबैक दिया कि ममता दीदी से बंगाल की जनता नाराज है और एनडीए के पक्ष में वोट करेंगे. वहीं बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनने की चर्चा पर कहा हम भी सुन रहे हैं. मगर इसका फैसला नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद ही बड़े नेता करेंगे. वहीं नालंदा के सांसद ने कहा जदयू से भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं.
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--





