पलामू:मणिपुर की घटना को लेकरINDIAमहागठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध मार्च निकाते हुए समाहरणालय परिसर का घेराव किया. घेराव के बाद राज्यपाल के नाम पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है.

INDIAमहागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर की घटना में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुपी साधे हुए हैं. इंडिया महागठबंधन पार्टी के सदस्यों ने कहा कि जब तक संसद में भारत के प्रधानमंत्री मणिपुर घटना पर नहीं बोलेंगे और दोषियों पर कार्रवाई नहीं करेंगे तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा.क्योंकि जिस तरीके से मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार हुआ है उससे पूरे भारत की महिलाएं काफी नाराज है और भारत के प्रधानमंत्री को सभी से माफी मांगना चाहिए और तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.