Hindi News / बारातियों से भरी बस और पिकअप वैन में टक्कर, 4 लोगों की मौत,...

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा : बारातियों से भरी बस और पिकअप वैन में टक्कर, 4 लोगों की मौत, 12 घायल

Edited By:  |
palamu mai dardanaak sadak hadsa palamu mai dardanaak sadak hadsa

पलामू: बड़ी खबर पलामू से है जहां जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बारातियों से भरी बस और पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर होने से 4 व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन के करीब लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां सभी का इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका से बस में सवार होकर बारात सतबरवा थाना क्षेत्र जा रही थी. इसी दौरान पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी मोड़ के पास बुधवार रात यात्रियों से भरी बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 1 दर्जन व्यक्ति घायल हो गये. हादसे के बाद तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. यहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई. जबकि बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई है. सभी जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. मृतकों में मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका विकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और विकेश कुमार सिंह शामिल हैं.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट-