नेपाल से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या : सुपौल के निर्मली थाना के बेला श्रृंगारमोती गांव में दो गुटों की गोलीबारी में हुई हत्या

Edited By:  |
Reported By:
NEPAL SE LAUT RAHE YOVAK KI GOLI MARKAR HATYA NEPAL SE LAUT RAHE YOVAK KI GOLI MARKAR HATYA

SUPAUL:-बड़ी खबर सुपौल के निर्मली से है जहां दो गुटों में हुई गोली बारी में एक की मौत हो गयी है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं,जिसका इलाज दरभंगा के DMCH में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दो गुटों की गोलीबारी और हत्या की घटना निर्मली थाना के बेला श्रृंगारमोती गांव का है।इस मामले में पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार भी किया है। ।मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक के भाई इंदल यादव इंडो नेपाल बॉर्डर के कुनोली से अपने गांव महुआ लौट रहा था कि रास्ते में बेला श्रृंगार मोती के पास उसे दूसरे गुट के लोगो ने घेर लिया।इसकी जानकारी इंदल ने फोन के जरिए अपने परिजन को दी थी।दोनो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गये और दूसरे गुट की तरफ से की गयी फाय़रिंग में इंदल के भाी शिव कुमार यादव की घटनाा स्दूथल पर ही मौत हो गयी। इस घटना में घायल अन्य और राम बालक यादव का ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है। निर्मली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार के साथ ही मृतक के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रही है।


Copy