NEET सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ : नालंदा पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 3 आरोपियों को दबोचा, लाखों नगद और गाड़ियां बरामद
नालंदा:बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहांNEETपरीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद,गाड़ियां और फर्जी एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं.
बताया जा रहा है कि 2 मई 2026 की रात करीब 1:45 बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो और ब्रेजा कार ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने काफी तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को रोक लिया और तलाशी ली. तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के डैशबोर्ड के नीचे छिपाकर रखे गए 2 लाख 95 हजार रुपये नकद बरामद किए गए. गाड़ी में सवार आरोपियों की पहचान अवधेश कुमार,अमन कुमार सिंह और पंकज कुमार साह के रूप में हुई है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी अवधेश कुमार खुद एमबीबीएस का छात्र है और पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया है.
पुलिस की पूछताछ में अवधेश ने बताया कि उसका दोस्त उज्ज्वल उर्फ राजा बाबूNEETपरीक्षा में सॉल्वर बैठाने का काम करता है. आरोपियों के मोबाइल फोन सेNEETसमेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के फर्जी एडमिट कार्ड,चैट और पैसों के लेन-देन से जुड़े सबूत भी मिले हैं. पुलिस ने इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी,ब्रेजा कार,2,95,000 नगद,3 मोबाइल फोन,फर्जीNEETव अन्य परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और फरार मास्टरमाइंड की तलाश जारी है. इस खुलासे के बाद परीक्षा प्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.
संजय कुमार की रिपोर्ट--





