नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : चाईबासा में 2 IED बरामद, सुरक्षा बलों ने दोनों बम को किया डिफ्यूज

Edited By:  |
naxaliyon ki badi sajish naakam naxaliyon ki badi sajish naakam

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पाटातोरब के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने 2 IED बरामद किया है. सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने यह बम लगाया था. सुरक्षा बलों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर दोनों IED को एसओपी का पालन करते हुए नष्ट कर दिया.


बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मोछु,चमन,कांडे,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी,जिसके बाद से चाईबासा पुलिस,कोबरा 209BN,203BN,205BN,झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60BN,197BN,157BN,174BN,193BN,134BN,26BNकी टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.


इसी क्रम में 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा,छोटा कुईडा,मारादिरी,मेरालगडा,हाथीबुरू,तिलायबेडा बोयपाईससांग,कटम्बा,बायहातु,बोरोय,लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र एवं टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी,राजाबासा,तुम्बाहाका,रेगड़ा,पाटातोरब,गौबुरू,लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पाटातोरब के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो)IEDएक 8 किलो और दूसरा 5 किलो का बरामद किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस जावनों ने एसओपी का पालन करते हुए उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया.


साथ ही गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मारादिरी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में भी 01 (एक) LED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर ( 01 Spike Hole) लगाया गया, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.


Copy