दुमका: इन दिनों झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. क्या इंसान क्या जानवर सभी परेशान हैं. गर्मी में पानी के लिए पंछी भी काफी परेशान नजर आते हैं. ऐसे ही पंछियों के लिए दुमका के डूमरथर विद्यालय के बच्चे पानी से भरे मिट्टी के बर्तन गांव में लगा रहे हैं.उन बर्तनों में बच्चे रोजाना पानी भरते हैं ताकि धूप में पंछियों को पानी मिल सके. इस पहल के बाद स्कूल के बच्चों की हर तरफ प्रशंसा हो रही है.