पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से जहां नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा में कीटनाशक बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का पता चला है. पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ 12 लाख मूल्य का नकली कीटनाशक और हजारों रैपर बरामद किया है. फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया.
बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा में एक घर से नकली कीटनाशक बनाने वाली कंपनी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस और कंपनी के दिल्ली से आए अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया है.
