मर्डर या सुसाइड ! : फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर लगा आरोप

Edited By:  |
murder ya suicide murder ya suicide

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां एक नवविवाहिता का फंदे से लटका शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीँ परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति का किसी अन्य महिला से भी संबंध है। जिसका मृतका अक्सर विरोध किया करती थी।

मामला बेगूसराय के लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां लोहियानगर मोहल्ले में एक नवविवाहिता का फंदे से लटका शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई छितरौर निवासी संतोष सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2022 को शिवानी की शादी दान दहेज देकर मंझौल निवासी दुर्गा सिंह के साथ किया था। दुर्गा सिंह लोहिया नगर में किराए का मकान लेकर रहता है तथा उसका एक अन्य महिला से प्रेम संबंध था। जिसका विरोध करने पर वह मेरी बहन को बराबर प्रताड़ित करता था और इसी विरोध को लेकर हत्या कर शव को घर में ही लटका दिया तथा आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

उन्होंने बताया कि शव की हालत देखने से स्पष्ट लग रहा है कि आत्महत्या नहीं की गई है, बल्कि गला दबाकर मारा गया है। परिजनों का कहना है कि उसके पति ने दूसरी महिला के चक्कर में गला दबाकर हत्या कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है। जांच के बाद कुछ खुलासा होगा कि सिमरन की मौत आत्महत्या है या उसकी हत्या की गई है। हालांकि घटना के बाद से पति और ससुराल वाले फरार बताये जा रहे हैं।


Copy