मुंगेर पहुंचे विजय कुमार सिन्हा : महागठबंधन पर जमकर गरजे, बोले- भ्रष्टाचारियों की है जमात

Edited By:  |
Reported By:
munger pahuche vijay kumar sinah munger pahuche vijay kumar sinah

मुंगेर : बीजेपी के सेवा पखवाड़ा बुद्धिजीवी सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बुधवार को मुंगेर के तारापुर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता का जोरदार स्वागत किया। वहीँ विजय सिन्हा महागठबंधन के नेताओं पर जमकर गरजे।

इस दौरान विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार और आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है जब जब चुनाव आता है भ्रष्टाचारियों की जमात एक साथ जुट जाते हैं। महागठबंधन के लोग वातावरण को नकारात्मक बनाने में लगे हैं। हल्ला और आंदोलन करने से रोजगार नही मिलता है। देश के युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी स्व रोजगार की ओर प्रेरित कर रहे हैं सबके कौशल और हुनर की स्किल्ड को आगे बढ़ा रहे हैं उससे रोजगार मिलता है लेकिन ये लोग तो रोजगार छीनने वाले लोग हैं।

वहीँ उन्होंने कहा कि बिहार में आजकल एक और खेल शुरू हो गया है। हर जगह क्राइम का बोलबाला हो गया है।


Copy