BAGHA:-पश्चिम चंपारण पुलिस के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि तीन माह पूरे अपहृत हुई नाबालिग बच्ची को उसने काफी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया है.पुलिस की इस कार्रवाई के बाद परिजन आभार जता रहे हैं.
मामला जिले के बगहा अनुमंडल क्षेत्र के रामनगर थाना से जुड़ा हुआ है.यहां के बरवा बंजरीया गांव के नेयाज असांरी की 11 वर्षीय पुत्री तीन माह पहले अचानक गायब हो गई थी जिसके बाद परिवार वालों ने काफी खोजबीन की थी,पर सफलता नहीं मिलने पर परिवार वालों ने रामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।करीब तीन माह बाद पुलिस नाबालिग को सुकशल बरामद कर लिया है और बिस्कुट खिलाकर अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.नाबालिग का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है.

