Desk:कैमूर पुलिस(Kaimur Police)ने मिनी गन फैक्ट्री(Mini Gun Factory)का खुलासा किया है। मौके से एक देसी कट्टा, 27 खोखा, तीन मोबाइल, दो लेंथ मशीन, दो आरी, एक अर्धनिर्मित बैरल, एक खंती, एक घिरनी, दो बटाली, एक टांगी और 10 हेक्सा ब्लेड बरामद किया है.
एसपी ललित मोहन शर्मा (SP Lalit Mohan Sharma) ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोनहन थाना (Sonhan Thana) क्षेत्र के अमाढ़ी गांव में छापा मारा। जहां देसी पिस्टल बनाने का काम चल रहा था। अमाढ़ी केशोनाथ राम पिता टेंगरी राम के मड़ई से एक पिस्टल, 27 पीस खोखा एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाले अन्य अवैध सामग्री बरामद की गई.
बताया जा रहा है कि 10 दिनों से हथियार निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान कई अवैध हथियार बेचे जा चुके हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं पटना के कारीगर का अपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
