देवघर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है. खुद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दिल्ली में हैं. इधर कांग्रेस का पूरे जिले में कार्यक्रम चल रहा है. लेकिन इसी बीच शुक्रवार को देवघर एयरपोर्ट पर हलचल देखने को मिली जहां झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने करीब एक दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए. दोनों मंत्री गुरुजी की कुशलता की कामना करते हुए उनसे मुलाकात करेंगे.

गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात

एयरपोर्ट पर दोनों मंत्रियों ने कहा कि बाबा नगरी में भोलेनाथ हैं और भोलेनाथ की कृपा से वह स्वस्थ होकर लौटेंगे. उनकी कृपा और उनकी देन है कि आज हमें झारखंड मिला है और उनकी तबीयत खराब है, इनको देखने हम सभी दिल्ली रवाना हो रहे हैं.

गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात