GOPALGANJ:-बड़ी खबर गोपालगंज से हैं.यहां मवेशी ले जा रही पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हुई है जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई मवेशियों की भी जान चली गयी है.
यह हादसा मीरगंज थाना क्षेत्र के गोसाई पिपरा गांव के समीप हुआ है.स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति से जा रही पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हुई जिसमें पिकअप वैन और बाइक दोनो पलट गई .जिसमें दो की मौत हो गयी है.हादसे के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं और सड़क जाम कर हंगामा किया है.
