लव सेक्स और धोखा ! : शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने दबोचा

Edited By:  |
love sex aur dhokha love sex aur dhokha

बक्सर : खबर है बक्सर से जहां शादी का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। और जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक अपनी वादों से मुकर गया और तो और उसने लड़की के अंतरंग पलों को सोशल मीडिया पर डाल वायरल कर दिया।

मामला बक्सर के सिकरौल थाना इलाके का है जहां एक लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने यौन शोषण तो किया ही, उसकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए युवक ने एक आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल कर दिया। प्रेमी से मिले धोखे के बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत की। मामला दर्ज होते ही महिला थाने की पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के आदेश पर उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीँ पीड़िता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वो अचानक ही बगेन गोला निवासी गजानंद ठाकुर के संपर्क में आ गई। धीरे-धीरे उससे नजदीकी बढ़ी तो वह प्‍यार की बात करने लगा। इसके बाद शादी का झांसा देना शुरू किया। वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद तो सिलसिला चल पड़ा। कई बार उसने उसके साथ संबंध बनाया। वह उसका यौन शोषण करता रहा। इसी दौरान उसने किशोरी के साथ अंतरंग पलों का वीडियो भी बना लिया था।

आगे पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने टाल दिया। फिर जब वो अक्सर इसे लेकर दबाव बनाने लगी तो प्रेमी शादी से सीधे मुकर गया बल्कि उसने उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर वायरल कर दिया। जैसे ही वीडियो वायरल हो जाने की जानकारी उसे मिली वो सन्न हो गई। फिर पीड़िता ने स्थानीय थाने में जाकर आरोपी प्रेमी के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपित गजानंद को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी मिलिहै कि आरोपी नपछले से ही शादीशुदा है।


Copy