गढ़वा:बड़ी खबर गढ़वा से है जहांरमकंडा थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटकांड मामले में पुलिस ने 2 अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से बाइक, दो देसी कट्टा,8जिंदा गोलीऔरनगद7490रुपए बरामद किया गया है.
मामले में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि विगत 23 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे प्राइवेट फ़ाइनेंस कम्पनी के कर्मी से खरियानी गांव स्थित पुल के पास 3 अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट किया था. घटना की जानकारी मिलते ही रंका एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठन किया गया. इसके बाद पुलिस की गठित टीम ने बिहार के गया जिले के बाराचटी निवासी बब्लू चौधरी एवं पलामू के कुम्भी नवाबाजार के सुनील चौधरी को पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. वहीं तीसरे अपराधी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में लगी हुई है. गिरफ्तार आपराधियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकल,दो देसी कट्टा, 8 जिंदा गोली, नगद 7490 रुपए बरामद किया है.
