भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सोमवार को भागलपुर के लाजपत पार्क में पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे. उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री दीपक कुमार, संजय सरावगी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भागलपुर में भाजपा की पदयात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान मंच से सभी नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में राहुल गांधी ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भागलपुर में भाजपा की पदयात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर साधा निशाना

एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब इसकी शुरुआत हुई थी, तब विपक्ष ने कोई आवाज नहीं उठाई, लेकिन चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने लगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

सभा को संबोधित करने के बाद लाजपत पार्क से भाजपा की पदयात्रा निकाली गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने के नारे लगाए.

हालांकि, इस कार्यक्रम के बीच एक बड़ा सवाल भी सामने आता है कि जब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं, तो आम जनता आखिर किसकी बात पर भरोसा करे और लोकतंत्र की इस सियासी खींचतान में जनता के असल मुद्दों की चर्चा कहां है?

भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट-