LJP ने की 25 जिला प्रभारियों की नियुक्ति : पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रेस विज्ञप्ति जारी, देखें पूरी लिस्ट...

Edited By:  |
Reported By:
Ljp ne kiya 25 jila prabhariyon ki niyukti Ljp ne kiya 25 jila prabhariyon ki niyukti

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अपने संगठन को धारदार एवम् मजबूती हेतू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज ने 25 जिला प्रभारियों को नियुक्त किया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी ललन कुमार चन्द्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि ललन सिंह को बगहा तथा बेतिया जिला प्रभारी, अजय कुमार सिंह मोतीहारी, सुधीर ओझा सीतामढ़ी तथा शिवहर, बिजूल सिंह गोपालगंज तथा सिवान, कामेश्वर सिंह सारण, संजीव रंजन उर्फ बिटू गुप्ता मुजफ्फरपुर, प्रमोद सिंह दरभंगा तथा समस्तीपुर, ई0 विजय कुमार सिंह बेगूसराय तथा खगड़िया, श्रवण चैधरी तथा रणविजय चैरसिया को मधुबनी, महेश चन्द्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह सुपौल, कपिलदेव यादव सहरसा एवं मधेपुरा, चन्दन सिंह अररिया तथा पुर्णिया, माधव सिंह किशनगंज, रंजीत कुमार (मुखिया) कटिहार, आशुतोष कुमार पासवान नौगछिया, रामाशीष सिंह भागलपुर तथा बाँका, राघवेन्द्र भारती लखीसराय तथा शेखपुरा, रंजीत पासवान मंुगेर, हरिओम गुड्डू नालन्दा, डाॅ0 मधुकर नवादा, अतुल कुमार सिंह गया तथा औरंगाबाद, मुंगेरी पासवान आरा (भोजपुर), श्री तपेश्वर पासवान जहानाबाद एवं अरवल, कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ तेजनारायण यादव बक्सर तथा कैमूर, शिवनाथ पासवान रोहतास(सासाराम) सभी प्रभारी को पिं्रस राज ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रभारी अपने प्रभार वाले जिला में कैम्प कर जिलास्तर से बुथ स्तर का संगठन मजबूत करेगें।

राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के प्रधान महासचिव केशव सिंह, वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव एवं महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 स्मिता शर्मा को निर्देशित किया है कि अलग-अलग टीम बनाकर संगठनात्मक समीक्षा करेेगें तथा मजबुती के लिए दिशा-निर्देश देगें।


Copy