चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में महिला सॉफ्टवेयर से गैंगरेप के 5 आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश सह पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने बुधवार को यह सजा सुनाई. सजा पाने वाले दोषियों के नाम सुरेन देवगम (20), शिवशंकर करजी उर्फ बाज (22), पुरमी देवगम उर्फ सेटी (19), प्रकाश देवगम उर्फ डेंबो (21) और सोमा सिंकू उर्फ पेट्रा (19) हैं. इन लोगों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. सभी चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सालीहातु गांव के रहने वाले हैं. इस मामले में 5 नाबालिग भी आरोपी हैं. सभी का मुकदमा जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है.

चाईबासा में गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद

बता दें कि 20 अक्टूबर 2022 की शाम चाईबासा के एयरोड्रम की ओर युवती अपने दोस्त के साथ घूमने गयी थी. शाम करीब 7 बजे आरोपियों ने दोनों को पकड़कर पहले उसके साथ मारपीट की. इसके बाद लड़के को वहां से भगा दिया और लड़की के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.